UP News: भाजपा की ज्यादती के खिलाफ सबसे अधिक मुखर रहती है सपा: अखिलेश

UP News:

UP News: लखनऊ:  समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उनकी पार्टी भाजपा की ज्यादती और जुल्म के खिलाफ सबसे ज्यादा आवाज उठाती है और पीड़ितों की मदद करती है। श्री यादव ने मंगलवार को कहा कि समाजवादी पार्टी प्रदेश की पीड़ित, दुखी जनता, किसान, नौजवान, पीडीए के साथ है। भाजपा पीडीए के साथ भेदभाव कर रही है। समाजवादी पार्टी पीडीए को न्याय और सामाजिक न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ रही है। पीडीए की एकता से भाजपा घबराई हुई है। पीडीए की लड़ाई को मजबूत करके और ताकत देना है।

UP News:

उन्होने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। भाजपा ही के न्द्र सरकार ने 11 साल और प्रदेश सरकार ने आठ साल में कोई उल्लेखनीय कार्य नहीं किया है। भाजपा ने समाज में नफरत फैलाया। संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया। अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया। सरकारी सम्पत्तियों को निजी हाथों को बेच दिया। जनता से किया वादा पूरा नहीं किया। किसानों, नौजवानों से झूठ बोला। विपक्षी दलों के नेताओं को झूठे और फर्जी मुकदमों में फंसा कर प्रताड़ित किया।

श्री यादव ने कहा है कि इस सरकार में भ्रष्टाचार और लूट के सारे रिकार्ड टूट गये। जल जीवन मिशन भााजपा की लूट का मिशन बन गया। जल जीवन मिशन के तहत बनी पानी की टंकियां भाजपा के भ्रष्टाचार का भार नहीं शह पा रही है। पानी की टंकियां भरभरा कर गिर रही है। सरकार को बताना चाहिए की पानी की टंकियां लगातार क्यों गिर रही है। प्रधानमंत्री के गोद लिए गांवों का कोई विकास नहीं हुआ। मुख्यमंत्री का गांवों में कोई कार्य नहीं कराया। उन्हें बर्बाद होने दिया। इसी तरह से भाजपा सरकार ने प्रदेश की बिजली व्यवस्था को भी बर्बाद कर दिया।

उन्होने कहा कि गर्मी के मौसम में प्रदेश में बिजली की मांग 32 हजार मेगावाट तक पहुंच गई है। गांवों को बिजली नहीं मिल रही है। शहरों में अघोषित कटौती हो रही है। लोग बिजली पानी के संकट से जूझ रहे है। जनता में भारी आक्रोश है। भाजपा सरकार ने आठ साल के कार्यकाल में एक भी यूनिट बिजली उत्पादन नहीं बढ़ाया। समाजवादी सरकार के दौरान में बिजली उत्पादन बढ़ाने के लिए कई पावर प्लांट लगवाए। प्रदेश के पांच शहरों में मेट्रो रेल लाने का काम किया लेकिन भाजपा सरकार ने समाजवादी सरकार में किये गये विकास कार्यों को रोक दिया।

UP News:

उत्तर प्रदेश में 31,104 मेगावाट विद्युत आपूर्ति का नया कीर्तिमान

यहां से शेयर करें
OSZAR »