Agra Bareilly Expressway: आने वाले दो वर्षों में आगरा-बरेली एक्सप्रेस वे की सौगात मिलने वाली है। इसकी कुल लंबाई 228 किमी होगी। इससे आगरा-मथुरा समेत 15 जिलों के लोगों के लिए सुविधा हो जाएगी। आगरा-मथुरा के लोग ढाई घंटे में बरेली पहुंच जाएंगे। इन सभी जिलों में जमीनों के रेट आसमान पर पहंुचेंगे।
अब ढाई घंटे का होगा सफर
बात दें कि आगरा से बरेली तक करीब 5 घंटे लगते हैं। मथुरा के बाद से हाथरस तक कॉरिडोर जून में बनकर तैयार हो जाएगा और इस पर सफर किया जा सकेगा।नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) 7,700 करोड़ रुपये से मथुरा (बाद) से बरेली तक चार लेन कॉरिडोर बन रहा है। इसका निर्माण चार पैकेज में हो रहा है। पहले पैकेज में हाथरस तक पीएनसी, हाथरस से कासगंज तक और कासगंज से बदायूं तक जीआर इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड और बदायूं से बरेली तक धारीवाल कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड बना रही है।
ये जिले होगे एक्सप्रेस वे में शामिल
इस एक्सप्रेस वे के बनने से आगरा, मथुरा, टूंडला, एटा, कासगंज, हाथरस, बरेली, बदायूं समेत कई जिलों के लोगों के लिए सुविधा हो जाएगी। राया के जाम से बचाव और समय-ईधन की भी बचत होगी। अभी आगरा के लोगों को टूंडला, एटा, कासगंज होकर बरेली जाना पड़ता है। इसमें करीब 5 घंटे का समय लगता है। अब यह दूरी ढाई घंटे में पूरी हो जाएगी। हाथरस तक 66 किमी में से 58 किमी सड़क बन चुकी है। अगले महीने से हाथरस तक सफर शुरू हो जाएगा।
ऐसे बनेगा आगरा-बरेली कॉरिडोर
मथुरा से हाथरस रू 66 किमी
हाथरस से कासगंज रू 57 किमी
कासगंज से बदायूं रू 46 किमी
बदायूं से बरेली रू 59 किमी
20 फ्लाईओवर, 26 अंडरपास और यमुना-गंगा पर पुल
आगरा-बरेली कॉरिडोर में क्षेत्रीय लोगों की सुविधा का भी ख्याल रखा गया है। इस कॉरिडोर प 20 फ्लाईओवर, 26 अंडरपास, 6 रेलवे ओवरब्रिज बनेंगे। इससे आसपास के गांवों के लिए आवागमन सुगम होगा। 5 पुल भी बनाए जाएंगे, जिनमें से यमुना नदी पर ब्राह्मण घाट, मथुरा में पुल बन चुका है। गंगा नदी पर सोरों में भी पुल बनेगा।