डीजीपी का आदेशः सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्द, ड्यूटी पर लौटें

भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसी स्थिति को देखते हुए यूपी पुलिस सुरक्षा को लेकर सख्त हो गई है। प्रदेश के अलग अलग इलाकों में पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। वहीं यूपी के डीजीपी प्रशांत कुमार ने गंभीर कदम उठाए है। जो पुलिस कर्मी घर गए थे उनको तत्काल वापस बुलाया गया है। उधर, लखनउ पुलिस आयुक्त अमरेंद्र कुमार सेंगर ने पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्द कर दी है। संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था ने शुक्रवार को अवकाश निरस्त करने के निर्देश जारी किए। उन्होंने बताया कि विशेष परिस्थितियों को छोड़कर सभी अवकाश तत्काल प्रभाव से रद्द किए गए हैं। वहीं, पहले से जो पुलिसकर्मी अवकाश पर थे, उन्हें तत्काल जॉइन करने के लिए कहा गया है। खास परिस्थितियों में संबंधित पुलिस उपाआयुक्त ही अवकाश स्वीकृत करेंगे। वही नोएडा में पुलिस जगह जगह चेकिंग कर रही है।

पुलिस बना रही चेकपोस्ट और बंकर
बता दें कि पुलिस सुरक्षा के इंतजामों को पुख्ता कर रही है। संवेदनशील इलाकों, हाईवे व मुख्य मार्गों पर बेरिकेडिंग लगाई जा रही है। पुलिसकर्मियों को हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार किया गया है। कुछ हाईवे पर पुलिस चेकपोस्ट और बंकर बना रही है, ताकि आपातकालीन स्थिति में लोगों को मदद पहुंचाई जा सके। शुक्रवार को हजरतगंज, चारबाग, डालीबाग, गोमतीनगर, पॉलीटेक्निक चैराहा समेत कई इलाकों में पुलिस ने सदिग्धों की चेकिंग की। भीड़भाड़ वाले इलाकों में टीम गश्त करती नजर आई। पुराने लखनऊ, मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा समेत पूरे प्रदेश में जुमे की नमाज को देखते हुए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था थी। पुलिस और पीएसी के जवान मुस्तैद रहे।

 

प्रॉपर्टी विवादों में आएगी कमी, महिलाए बनेगी सशक्त, योगी सरकार का बड़ा फैसला, जानिए कैसे मिलेगी छूट

यहां से शेयर करें
OSZAR »