Dadri News : विकसित भारत संकल्प सभा को डीप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने किया संबोधित आयुष्मान कार्ड बांटे, गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां 2027 तक भारत विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बनने की राह की ओर अग्रसर: मौर्य

Dadri News : देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 11 वर्ष के उपलक्ष्य में बुधवार को दादरी विधानसभा के आकलपुर गांव में विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उप्र. के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शामिल हुए।  इस मौके पर उन्होंने केंद्र सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों की जानकारी देने के साथ ही बुजुर्गों को आयुष्मान कार्ड का वितरण किया।

ग्राम आकलपुर जनसभा में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 में नरेंद्र मोदी की सरकार बनने से पहले देश निराशा के गर्द में डूबा हुआ था। 2014 से पहले भारत आर्थिक रूप से विश्व की 13वीं अर्थव्यवस्था का हिस्सा था और अब भारत दुनिया की चौथी अर्थव्यवस्था बन चुका है। उन्होंने कहा कि 2027 तक भारत विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बनने की राह की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि जनता की एक वोट का नतीजा है कि जम्मू कश्मीर से धारा 370 को हटाने का निर्णय लिया। इसके साथ ही महिलाओं को सम्मान देने का काम किया।  उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने गरीबों के लिये आवास योजना के तहत आवास बनवाने का कार्य किया। पहले की सरकार में भ्रष्टाचार इतना बढ़ा था कि सरकार द्वारा जनता के लिए यदि एक रुपया भेजा जाता था तो मात्र 15 पैसे ही बचता था बाकी पैसा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाता था। आज सरकार किसान सम्मान निधि के दो हजार रुपये भेजती हैं तो वो पूरे दो हजार किसान के सीधे खाते में आते हैं। जनता की आस्था का सम्मान करते हुए भगवान श्रीराम का राम मंदिर का निर्माण हुआ।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 से पहले भारत पर आतंकवादी हमले होते थे। भारत के प्रधानमंत्री गिड़गिड़ाते थे सेना के जवान शहीद हो जाते थे, लेकिन हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकवादियों को बता दिया कि यह नया भारत है स्ट्राइक सर्जरी कर आतंकवादियों और पाकिस्तान का मुंह तोड़ जवाब देना जानता है। उन्होंने कहा कि इन 11 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 5 लाख तक का मुफ्त में इलाज कराने के लिए आयुष्मान कार्ड दिया गया।
पीएम मोदी के नेतृत्व में देश और सीएम योगी के नेतृत्व प्रदेश मजबूत हुआ: सतेन्द्र शिशोदिया
क्षेत्रीय  अध्यक्ष  सतेन्द्र शिशोदिया ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश और सीएम योगी के नेतृत्व प्रदेश मजबूत हुआ है। सांसद डॉक्टर महेश शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास कार्य होने से देश आगे बढ़ा है। क्षेत्र में जेवर एयरपोर्ट और खुर्जा पावर प्लांट से क्षेत्र में 24 घंटे बिजली आपूर्ति हो सकेगी। जिससे क्षेत्र का और विकास होगा। विधायक तेजपाल नागर ने कहा कि मोदी सरकार ने देश के विकास के लिये और देश की जनता के हित के लिये सैकड़ों जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभ देने का काम किया है। इस अवसर एमएलसी श्रीचंद शर्मा, एमएलसी नरेन्द्र भाटी, जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने भी सभा को संबोधित किया।
कार्यक्रम के दौरान ये रहे मौजूद
जनसभा के दौरान  क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मान सिंह गोस्वामी, जिला उपाध्यक्ष देवा भाटी, सतेन्द्र नागर, जिला महामंत्री धर्मेन्द्र कोरी, राकेश राणा, गीता पंडित, मनोज शिशोदिया, मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य, दीपक नागर, वीरेन्द्र भाटी, विमल पुंडीर, मनोज चौधरी, संजय चेची, हरेन्द्र नागर, धीर सिंह राणा, राजीव सिंघल, सांसद प्रतिनिधि बलराज भाटी, अर्पित तिवारी, संगीता रावल, पंकज रावल, विजय रावल, महेंद्र नागर, अरुण शर्मा, अमन कौशिक, अनुज कुमार, अरुण यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : Jammu and Kashmir : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 से ठीक पहले, भारतीय सेना ने ढोक खालसा में योग शिविर का किया आयोजन..

यहां से शेयर करें
OSZAR »