युवती से वीडियो कॉल बात करते हुए युवक ने खुद को मारी गोली

meerut news रविवार को युवक ने खुद को गोली मार ली। वो फोन पर युवती से वीडियो कॉल पर बात कर रहा था। तभी जेब से तमंचा निकाला। खुद पर फायर कर लिया। आवाज सुनकर परिजन कमरे में पहुंचे, तो बेहोश जमीन पर गिरा था। आसपास खुद पड़ा था। परिजन आनन-फानन में लेकर अस्पताल भागे। जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों ने बताया कि पेट में गोली फंसी हुई है। पुलिस का कहना है कि युवक के होश में आने पर ही असली वजह पता चल सकेगी।
छोटा मवाना में गुलजार (25) उर्फ राजू रहता है। गुलजार 8 भाइयों में सबसे बड़ा है। गुलजार के 8 साल का बेटा अजीम और 6 साल की बेटी इरम है। 9 साल पहले गुलजार की शादी नईमा के साथ हुई थी। गुलजार रविवार को दोपहर करीब 2.30 बजे अपने घर पर कमरे में था। वो अपने कमरे का दरवाजा बंद करके किसी से वीडियो कॉल पर बात कर रहा था।
वीडियो कॉल पर बात करते-करते अचानक उसने खुद को पेट में गोली मार ली। घरवालों ने कमरे से फायरिंग की आवाज सुनी तो वो गुलजार के कमरे की ओर दौड़े। देखा तो कमरा अंदर से बंद था। इसके बाद गुलजार के छोटे भाई सादिक ने लात मारकर दरवाजा तोड़ा। देखा अंदर बड़ा भाई गुलजार घायल हालत में पड़ा था। उसके आसपास खून बह रहा था। गुलजार को लेकर अप्सनोवा अस्पताल पहुंचे। जहां उसका इलाज चल रहा है।

meerut news

यहां से शेयर करें
OSZAR »